Breaking News

बलिया, सिकन्दरपुर – बेल्थरा रोड मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन की हुई मौत

जीतेन्द्र कुमार चौबे

बलिया, जनपद के सिकन्दरपुर तहसील अंतर्गत सिकन्दरपुर – बेल्थरा मार्ग के नवरत्नपुर चट्टी के पास एक ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार एक ही परिवार के 5 वर्षीय बालक समेत तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस नें तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।

IMG 20220329 WA0006

घटना के बारे में मिली जानकारी अनुसार सिकन्दरपुर नगर पंचायत के मोहल्ला मिल्की निवासी मनोज 32 पुत्र गंगा सागर राजभर अपने भतीजे,रोहित 16 पुत्र विनोद राजभर तथा अपनें 5 वर्षीय पुत्र आलोक के साथ बाइक सुपर स्पीलेंडर (यूपी 60वाई 2359) से सिकंदरपुर तहसील क्षेत्र के मटुरी गांव स्थित अपनें ससुराल किसी कार्यवश जा रहा था।

वह जैसे ही नवरत्नपुर चट्टी के समीप पहुंचा कि अचानक बेल्थरा रोड की तरफ से आ रहे ट्रक यूपी 53 डीटी 4739 की चपेट में आ गए जिससे पांच वर्षीय बच्चे समेत तीनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि ट्रक चालक बाइक को घसीटता हुआ लगभग एक किलोमीटर तक भागता रहा और फिर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

वह मृतकों के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *