Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 23 at 4.57.46 PM 1

तेज रफ्तार ट्रेलर ट्रक ने मोटर साइकिल पर सवार 3 युवकों को अकबरपुर सुल्तानपुर मार्ग पर रौंदा

जिसमे सुल्तानपुर जिले के निवासी दो राहगीर की मौत एक घायल

ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र IBN NEWS

अम्बेडकर नगर 23 मार्च :- अकबरपुर सुल्तानपुर मार्ग पर पहितीपुर शुकुलपट्टी चौराहे के पास तीन बाइक सवार किसी काम से ARTO ऑफिस आए थे।अकबरपुर से अपने घर सुल्तानपुर जा रहे थे तभी अचानक एक तेज रफ्तार ट्रेलर उनकी बाइक और उन्हे रौदता हुआ आगे निकल गया।

जिनकी पहचान सुल्तान पुत्र रियाज, गुड्डू पुत्र अनवर,इन्तियाज बेग पुत्र रियाज जो थाना धनपतगंज अन्तर्गत ग्राम बहेरीपुर जनपद सुल्तानपुर के रूप में पहचान हुई है। उनके परिजनो से इस मामले पर बात करने पर उन्होने कोई टेम्पो खरीदा था उसी प्रकरण में अकबरपुर आए थे घर वापस जाते समय तेज रफ्तार ट्रेलर ने रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इम्तियाज गम्भीर रूप से घायल है जिनका इलाज जिला अस्पताल अम्बेडकर नगर में चल रहा है।इस घटना से वहा की जनता में काफी आक्रोश देखने को मिला और ग्रामीणो ने अकबरपुर सुल्तानपुर रोड को जाम कर दिया।ग्रामीणो का कहना है की आए दिन यहा घटनाएं होती रहती है जिसपर प्रशासन कोई अंकुश नही लगा रहा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0009

डोली पर सवार होकर मायके से मुख्य मंदिर पहुंचीं मां भंडारी

जगह-जगह हुआ हवन-पूजन, विधि-विधान के साथ मंदिर में की गई स्थापना; हजारों श्रद्धालुओं ने लगाए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *