Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 09 at 3.56.47 PM

Breaking: प्राइवेट बस की चपेट आने से हुई एक बुजुर्ग की मौत

 

अंबेडकरनगर ब्यूरो चीफ मुकेश मिश्र

मामला हंसवर थाना अंतर्गत दहलवा पर प्राइवेट बस के चपेट में आने से 62 वर्षीय बुजुर्ग बाइक सवार की मौके पर ही मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा बस को सीज किया

अंबेडकरनगर – प्राइवेट बस की चपेट के आने से 62 वर्षीय बाइक चालक बुजुर्ग की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि बस को सीज़ कर दिया है। मामला हंसवर थानाक्षेत्र के टाण्डा मार्ग पर स्थित हरसम्हार के निकट दहलवा पर प्राइवेट बस संख्या यूपी 45 टी 2294 की चपेट में आने से बाइक चालक की दर्द नाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 62 वर्षीय खुशी राम।

पुत्र राम कृपाल निवासो बरहीं एदिलपुर थाना हंसवर के रूप में हुई है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस के आगे का रक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मृतक छटक कर काफी दूर ज गिरा जबकि बाइक बस के नीचे जाकर फंस गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर सीज़ कर दिया जबकि शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना सोमवार रात्रि लगभग 07 बजे की बताई जा रही है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *