Breaking News

देवरिया – लोकतंत्र की मजबूती के लिए पंचायतों को आगे आना होगा

Ibn news रिपोर्ट देवरिया

पंचायत प्रतिनिधि महासंघ की एक आवश्यक बैठक टाउन हॉल परिसर देवरिया में बृजेंद्र मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों का प्रदेश स्तरीय मोर्चा बनाने के क्रम में देवरिया जिले में संगठन को मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई और सड़क से विधानसभा तक की लड़ाई को स्थानीय निकाय चुनाव के माध्यम से आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

बैठक में बोलते हुए वक्ताओं ने कहा कि हमारे यहां की पंचायतें नौकरशाही के चंगुल में फंसकर दम तोड़ चुकी हैं। उनको अधिकारों से पूरी तरह वंचित कर दिया गया है और पंचायत प्रतिनिधियों को प्रताड़ना का जीवन जीने के लिए मजबूर कर दिया गया है ।ऐसे में जबकि ग्राम पंचायतों में काम करने वाले सभी 29 विभागों को पंचायतों के अधीन होना चाहिए और पंचायत के अंतर्गत गठित किए गए सभी कमेटियों को प्रभावी रूप से काम करने का अवसर मिलना चाहिए किंतु नहीं हो रहा है ।
दुखद है कि न्याय पंचायतों को पिछले योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के विधान से समाप्त ही कर दिया है। कर्मचारियों और नौकरशाहों की मनमर्जी, ठेकेदारी प्रथा के अंतर्गत गांव के काम को कराने से होने वाले गांव की संपत्ति की लूट और प्राथमिकताओं को खारिज कर गैर जरूरी चीजों को खरीदने के लिए दबाव बनाकर नौकरशाही द्वारा की जा रही लूट भयानक है। लोकतंत्र के नाम पर चल रही इस संस्था के साथ हो रही शोषण और उत्पीड़न की कार्यवाही है। इन सभी से मुक्त होने के लिए संगठन को मजबूत करना होगा और आने वाले दिनों में पंचायतों के लिए संघर्ष करने वाले लोगों को स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव ने विजई बनाना होगा।

बैठक में जय श्री यादव जिला अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत सदस्य संघ, चतुरानन ओझा, राम प्रकाश सिंह, राम इकबाल चौहान, अयोध्या यादव, राधेश्याम मिश्र गुड्डू बाबा, सदा शंकर मल्ल, गौरी शंकर यादव, गुड्डू चौहान, रामप्रीत कनौजिया, योगेंद्र यादव ,हीरामन प्रसाद ,सुभाष यादव, झाबर पांडे ,योगेश्वर उपाध्याय, बलिराम चौहान, दीनदयाल शर्मा, अशोक मालवीय, चंद्रिका प्रसाद, कन्हैयालाल ,पप्पू चौहान, महेंद्र, दुखी प्रजापति ,दीपू मणि ,संतोष कुमार यादव ,महावीर कुशवाहा, पवन तिवारी, नित्यानंद तिवारी, सच्चिदानंद चौहान, राम किशोर चौहान, अनिरुद्ध यादव, सुरेश सिंह, मंजू चौहान, बकरीदन ने मुख्य रूप से भागीदारी की। संचालन रामप्रीत कनौजिया ने किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *