Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 08 at 8.18.41 AM

नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान पुलिस ने चेक किए 4661 वाहन,108 के काटे चालान

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबादःपुलिस कमिश्नर विकास कुमार अरोड़ा के आदेशानुसार दिनांक 5/6 मार्च 2022 की रात्रि पुलिस कमिश्नरेट फरीदाबाद द्वारा 10 बजे रात्री से 4 बजे प्रात नाईट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। पुलिस कमिश्नर ने नाइट डोमिनेशन के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि रात के समय चलने वाले सभी वाहनों की चेकिंग करे। कोई संदिग्ध और अपराधी किस्म का व्यक्ति बचकर भागने ना पाए।सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों सभी क्राईम ब्रांच एंव सभी थाना प्रबन्धक,सभी चौकी प्रभारियों ने नाका लगाकर वाहनों को व संदिग्ध व्यक्तियों को अपने-अपने एरिया में चेक किया और अपने-2 क्षेत्रो में पङने वाले बस अड्डा रेलवे स्टेशन व सार्वजनिक स्थानों को चैक किया गया। फरीदाबाद पुलिस द्वारा नाईट डोमिनेशन के दौरान कुल 4661 छोटे-बङे वाहनो को चैक किया गया। जिसमें 1705 टू व्हीलर,1407 कारे व 817 लाइट व्हीकल और 732 हैवी व्हीकल चेक किए गये।
चेकिंग के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट व अन्य कानून के तहत 108 हलके व भारी वाहनों के ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की गई। नाइट डोमिनेशन के दौरान की गई चेकिंग में 108 वाहन चालको के चालान किए गए तथा लापरवाही करने पर 6 मुकदमें भी दर्ज किए गए।पुलिस ने अभियान के तहत होटल, रेस्टोरेंट,ढाबा,मेट्रो स्टेशन,बस स्टैंड इत्यादि सार्वजनिक स्थानों को चैक कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा संदिग्ध पाए जाने वाले 257 लोगों के पर्चे अजनबी (स्ट्रेंजर रोल) काट कर उचित कानूनी कार्रवाई की गई।इसके अलावा पुलिस ने एक आरोपी से एक बटन दार चाकू और ₹8810 कैश,120 अंग्रेजी, 369 देसी बोतल और एक देसी पिस्टल बरामद किए हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0003

साइबर ठगी की ₹66 हजार की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस

अज्ञात व्यक्ति ने खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर की थी ठगी, अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *