Breaking News
IMG 20220227 210804

गृह मंत्री अमित शाह ने विरोधियों पर साधा जमकर निशाना, सपा हत्या बलात्कार व डकैती में नंबर वन है

Ibn24×7news
नौतनवां महराजगंज
उत्तर प्रदेश विधानसभा का चुनावी संग्राम पूर्वांचल में पहुंच चुका है जिसमें प्रत्येक पार्टी के कद्दावर नेता अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए धुआंधार रैली कर रहे हैं।

धुआंधार रैली के इसी क्रम में आज गृहमंत्री अमित शाह ने बीजेपी के लिए महाराजगंज जनपद के नौतनवा कस्बे में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया जिसमे उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चार चरणों में हुए मतदान से प्रदेश में सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है। बताते चलें कि आज रविवार को बीजेपी की ओर से गृहमंत्री अमित शाह पूर्वांचल के महाराजगंज जिले में पहुंचे और एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि पाचं चरणों के चुनाव में सपा और बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। भाजपा सरकार में दूध ,आँवला और आलू का उत्पादन नम्बर एक पर है जबकि अखिलेश सरकार में डकैती ,बलात्कार व हत्या नंबर वन था जिन्होंने भ्रष्टाचार करके पैसा इकट्ठा किया है तथा टैक्स चोरी की है उनके घर निश्चित रूप से रेड पड़ेगा। -यूपी में माफिया सिर्फ तभी तक जेल में है जब तक भाजपा सरकार है। भाजपा ने 300 से ज्यादा सीटों के साथ पांच चरणों में हुए मतदान से प्रदेश में सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है। छठे, और सातवें चरण में पूर्वांचल की जनता को इसपर बहुत बड़ी इमारत को बनाने का काम करना है। पाच साल तक विजली का विल माफ होगा। छात्राओं को निशुल्क स्कूटी देगें जो उच्च शिक्षा ग्रहण कर रही है। देश को सुरिक्षत केवल मोदी कर सकते है। प्रदेश में 15 करोड़ गरीको निशुल्क राशन दिया है। योगो को मुख्यमंत्ती बनाओगे तो दोनों हाथ उठाओ और हमे अस्वस्थ करिए और अंत में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थित निषाद पार्टी के उम्मीदवार को भारी मतों से विजई बनाकर सरकार की सभी सुविधाओं का लाभ उठाइए।
गृह मंत्री के नौतनवा आगमन को लेकर हेलीपैड पर दोपहर से ही बड़ी संख्या में लोग एकत्रित रहे जिसमे हेलीपैड पर संजू जायसवाल सहित तमाम लोगों ने उनका स्वागत किया। मंच पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के नौतनवा विधानसभा के उम्मीदवार ऋषि त्रिपाठी, भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, प्रदीप सिंह, लालचंद चौधरी, अशोक जायसवाल, जगदीश गुप्ता व समीर त्रिपाठी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *