Ibn24×7news
महाराजगंज
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान जागरूकता पर प्रसिद्ध समाजसेवी सरोज पांडेय ने बताया कि जगह- जगह यह देखने की कोशिश की गई कि मतदान लोग क्यों नहीं करने जाते हैं? महिलाओं ने जब उनके सामने अपनी समस्याओं को रखा कि आखिर लोग मतदान क्यों नहीं करना चाहते हैं, उनकी परेशानियां क्या है ? इसका सीधा जवाब है कि कोई प्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद गांव में नहीं आता हैं। इस बाबत उन्होंने बताया कि जीतने के बाद उनके समस्याओं को नहीं सुना जाता है। ग्राम पंचायत में 50% शौचालय है, स्वयं सहायता समूह से अभी कोई रोजगार नहीं हो पाया है। सभी को इस तरह की छोटी-छोटी समस्याएं हैं ,इसी से लोगों की नाराजगी है। आगे उन्होंने कहा कि मतदान प्रत्येक भारतीय नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और इसमें लोगों को मनसा, वाचा व कर्मणा तैयार रहना चाहिए ताकि वह आपने पसंद के अनुसार अपना प्रत्याशी चुन सकें ।इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओं व लोगों ने यह संकल्प लिया कि 3 मार्च को वे जरुर मतदान करेगें।
Check Also
देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी
Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …