Breaking News

इलेक्शन सेल की फेलोशिप के लिए 2 तक करें आवेदन

 

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इलेक्शन सेल द्वारा विद्यार्थियों को दी जाने वाली फेलोशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 फरवरी 2022 तक किया जा सकता है। स्नातकोत्तर और पीएचडी के विद्यार्थी फ़ेलोशिप के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर अपलोड कर दिया गया है।
इस फेलोशिप के अंतर्गत हर विद्यार्थी को तीन महीने तक 15,000 रुपये हर महीने की फेलोशिप दी जायेगी।
फेलोशिप का उपयोग चुनाव से सम्बंधित विषयों जैसे कांस्टीट्यूएंसी मैपिंग, इलेक्शन सर्वे, ट्रेनिंग ऑफ पॉलिटिकल वोलेंटियर्स, चुनाव में वित्तीय खर्च पर कार्य किया जा सकेगा। विश्विद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में गठित इलेक्शन सेल के फॉरेन कोऑर्डिनेटर प्रो मुकुल सक्सेना रहेंगे जो हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट हैं तथा डॉ अमित उपाध्याय रहेंगें।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *