Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 27 at 11.31.52 PM1

जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए ड्रोन कैमरा का एसपी सिटी ने लिया सहयोग

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को आम जनमानस के लिए सुगम बनाने के लिए शहर में वनवे व्यवस्था लागू की गई है जिसके लिए पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार ड्रोन कैमरा से जटेपुर व शास्त्री चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए निगरानी कर यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए आम जनमानस बिना किसी जाम के अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सके। पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार जिस एप के द्वारा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सुचारू रूप से ट्रैफिक व्यवस्था संचालित कराया था उसी व्यवस्था के तहत शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कार्य कर रहे हैं अगर जनपद की आम जनमानस पुलिस व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया तो शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित कर आम जनमानस को अपने गंतव्य तक आराम से पहुंचने में किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा यह तभी संभव होगा जब आम जनमानस बनाए गए ट्रैफिक नियमों का सही तरीके से पालन करें और उस पर अमल करें बरहाल जिले की ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार को ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिए लगा दिया है उम्मीद यही किया जा रहा है कि एसपी सिटी के द्वारा नये तकनीकी प्रयोग से ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित होने में कारगर कदम साबित होगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *