Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 27 at 11.31.21 PM

कैंट क्षेत्र के काली मंदिर के पास चार लाख की हुई लूट

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर । कैंट क्षेत्र के काली मंदिर तिराहा के पास देवरिया के रहने वाले रिटायर्ड कर्मी से बाइक सवार बदमाशों ने ₹400000 की लूट की घटना को अंजाम दिया । देवरिया जिले के बलराम चक निवासी राम सिंगार यादव पुत्र शिवपूजन यादव भारतीय स्टेट बैंक की बैंक रोड स्थित शाखा से 4 लाख निकालकर ऑटो रिक्शा से स्टेशन की तरफ जा रहे थे की काली मंदिर से कुछ दूरी पर ही बाइक सवार दो बदमाशों ने नोट से भरे बैग को छीन कर फरार हो गए । घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी कैंट श्याम देव कैंट थाना प्रभारी व कोतवाली थाना प्रभारी कल्याण सिंह सागर के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
राम सिंगार यादव 31 जुलाई 2021 को फल संरक्षण विभाग से रिटायर हुए थे पेंशन का पैसा खाते से निकालकर जमीन खरीदने जा रहे थे की बाइक सवार दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के 2 पुत्र हैं जो घर पर ही खेती किसानी का काम करते हैं।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *