Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 27 at 5.28.18 PM

यूरिया खाद न मिलने से किसान आक्रोश

 

पंकज उपाध्याय ने डीएम से बात कर किसानों को युरिया खाद वितरण करवाया।

मीरजापुर। आज साधन सहकारी समिति अतरौली खुर्द, सोनपुर पर सैकड़ो किसानों को यूरिया खाद न मिलने पर, किसानों द्वारा अनशन किया जा रहा था। उसी दौरान तत्काल पंकज उपाध्याय जिला पंचायत सदस्य मौके पर पहुंच कर जिलाधिकारी मीरजापुर प्रवीण कुमार लक्षकार से दूरभाष पर वार्ता कर अवगत कराया की यहाँ लगभग 200 किसान उपस्थित है समिति पर यूरिया नही है किसान आक्रोशित हैं।

और अगर किसानों को खाद न मिला तो हम सभी अनशन पर बैठने को बाध्य होंगे, जिसपर मीरजापुर जिलाधिकारी ने 10 मिनट का समय लेकर,पंकज उपाध्याय को अवगत कराया कि तत्काल ए आर कोआपरेटिव अभी बात कर रहे हैं। तुरन्त ए आर कोआवापरेटिव का फोन आया कि आज तत्काल हम यूरिया भेज रहे हैं। जिसपर उपस्थित किसानों ने हर्ष पूर्वक पंकज उपाध्याय जिला पंचायत सदस्य को धन्यवाद दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261114 WA0005

छठ पूजा को शांतिमय तरीके से संपन्न करने के लिए हुआ पीस कमेटी की बैठक

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता भाटपार रानी देवरिया स्थानीय स्थानीय थाना परिसर में छठ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *