Breaking News

नगर निगम मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर।नगर निगम गोरखपुर के नव निर्मित सदन/कार्यालय भवन के संभावित 29 दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकार्पण के दृष्टिगत नवनिर्मित नगर निगम परिसर में चल रहे कार्यों का निरीक्षण जिलाधिकारी विजय किरन आनंद द्वारा किया गया संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया बचे हुए कार्यों को युद्ध स्तर पर पूर्ण करें जिससे माननीय मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व समस्त निर्माण कार्यों को पूर्ण किया जा सके नगर निगम प्रशासन द्वारा तिरंगे झालर से सजाया गया है नगर निगम मेन गेट से नवनिर्मित नगर निगम परिसर तक है बेहतर तरीके से सजावट किया जा रहा है।
नगर निगम कार्यो की प्रगति के कार्यक्रम स्थल पर स्टेज तथा जनसभा के स्थल को देखा गया तथा आवश्यक निर्देश दिया गया। नगर निगम प्रशासन द्वारा नगर निगम के हो रहे कार्यो की विस्तृत जानकारी दी गयी, तथा कार्यक्रम हेतु जो भी व्यवस्थाए प्रस्तावित है, के सम्बन्ध में जिलाधिकारी मुख्यमंत्री के आगमन सें लेकर जनसभा तक की समस्त व्यवस्थाओं का विवरण नगर आयुक्त द्वारा प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी नें समस्त कार्यो को समय सें पूर्ण कराने का निर्देश दिया इस दौरान नगर आयुक्त अविनाश सिंह एवं मुख्य अभियन्ता सुरेश चन्द मौजूद रहे।

About IBN NEWS GORAKHPUR

Check Also

देवरिया – जिलाधिकारी एवं एसपी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत नामांकन कक्ष का किया निरीक्षण

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष चंद्र यादव देवरिया, (सू0वि0) 24 अप्रैल। लोकसभा सामान्य निर्वाचन …