Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 26 at 11.42.35 PM1

रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण से युवाओं में नैतिक गुणों का होता है विकास

रिपोर्ट ब्यूरो गोरखपुर

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पाँच दिवसीय रोवर्स / रेंजर्स के प्रवेश एवं निपुण वर्ग के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ रविवार को विश्वविद्यालय परिसर में हुआ।
मुख्य अतिथि कार्यवाहक कुलपति प्रो ० अजय सिंह ने कहा कि रोवर्स एवं रेंजर्स युवाओं में मानव निर्माण का कार्यक्रम है। इसके द्वारा युवाओं में नैतिक , समाजिक अध्यात्मिक गुणों का विकास होता है। जिसमें अन्तर्निहित योग्यता एवं क्षमता का विकास प्रशिक्षण के माध्यम से करती है । जो स्वतः को नकारते हुए समूह के विकास पर अपना ध्यान केन्द्रित करती है । त्याग , अनुशासन , सहयोग , नेतृत्व की क्षमता का विकास करने के साथ – साथ आत्म निर्देशन एवं आत्म नियन्त्रण के अवसर प्रदान करती है । रोवर / रेंजर्स संयोजक प्रो ० विनय कुमार सिंह ने कहा कि यदि प्रत्येक रोवर और रेंजर्स प्रतिज्ञा व नियम को अपने जीवन में उतार लें तो उनका जीवन दूसरों के लिए भी अनुकरणीय सिद्ध होगा। अजय कुमार सिंह जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट ने कहा कि रोवरिंग / रेंजरिंग प्रशिक्षण ऐसे – ऐसे कोलों का विकास करती है जिससे युवा वर्ग स्वयं का विकास करने के साथ – साथ दूसरे के लिए भी उपयोगी सिद्ध होते हैं । कार्यक्रम का संचालन डॉ वेद प्रकाश राय ने किया एवं आभार ज्ञापन श्री सूरज चन्द गौतम ने किया इस अवसर पर डॉ राकेश पाण्डेय , डॉ ममता चौधरी , दुर्गावती घुसिया , जि ० प्रशि o आ ० गाइड , रोहित सैनी कार्यालय प्रभारी रोवर मानुस कसेरा , दीपक कुमार अनुज कसेरा , अभय गौड़ , संजय बनिक , मनोज कुमार यादव आदि उपस्थित रहे ।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *