Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 22 at 9.55.24 PM

आई एम ए गोरखपुर के नए सत्र 2021-22 की पहली जनरल बॉडी मीटिंग हुई सम्पन्न।

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव
गोरखपुर

गोरखपुर। दिनांक 22 दिसंबर 2021 को आई एम ए गोरखपुर के नए सत्र 2021-22 की पहली जनरल बॉडी मीटिंग सागर रत्न restaurant में हुई । मीटिंग में पूर्व कोषाध्यक्ष डॉक्टर संजीवा गुप्ता ने पिछले सत्र के आय व्यय की जानकारी दी। वर्तमान कोषाध्यक्ष डॉक्टर अजय शुक्ला ने नए सत्र का बजट पेश किया। बिल्डिंग कमेटी के बी बी गुप्ता ने प्रस्तावित आईएमए बिल्डिंग की प्रगति के बारे में बताया। आईएमए अध्यक्ष डॉ शिव शंकर शाही ने बताया की इस सत्र में हम गरीब मरीजों के इलाज को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क ओपीडी से ले कर उनके ऑपरेशन की सुविधा देंगे। इस सत्र से एक नई कमीटी का गठन होगा जिसका नाम है आपदा प्रबंधन कमीटी। तथा हम ये प्रयास करेंगे की झोला छाप बिना डिग्री के प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टरों और बिना सीएमओ रजिस्ट्रेशन के चल रहे अस्पतालों पी नकेल कसी जा सके ।आईएमए गोरखपुर सचिव Dr वी एन अग्रवाल ने कहा की पिछले सत्र में आईएमए गोरखपुर ने अनेक समाजिक कार्य किए , आंदोलन किए, शिक्षकों को सम्मान दिया , कोविड wave में अनेक चुनौतियों का सामना किया। कार्यक्रम के दौरान Dr डी के सिंह,Dr मंगलेश श्रीवास्तव,Dr पी सी शाही, Dr शांतनु अग्रवाल,Dr अमित मिश्रा, Dr भारतेंद्र जैन, Dr अल्पना अग्रवाल,Dr गगन गुप्ता,Dr इमरान अख्तर, Dr ए पी गुप्ता ,Dr एस सी कौशिक एवम GDA के सचिव उदय प्रताप सिंह उपस्थित थे। अंत में dr शिव शंकर शाही ने प्रेसिडेंशियल डिनर के लिए सबको आमंत्रित किया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *