Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 29 at 9.23.52 PM

हत्यारे अजय को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। कोतवाली इलाके के गंगेश चौराहे के पास शुक्रवार को अविनाश जायसवाल को ताबड़तोड़ चाकू मार कर हत्या कर दी थी। बचाने आए उसके दोस्त को भी चाकू मार कर घायल कर दिया गया था। घटना के बाद आरोपित फरार था जिसमें सम्मिलित अजय जयसवाल पुत्र मधुसूदन जयसवाल निवासी मकान नंबर 12 गंगेश चौक थाना कोतवाली सुभद्रा देवी पत्नी मधसूदन जयसवाल निवासी मकान नंबर 12 गंगेश चौक थाना कोतवाली को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया पुलिस लाइन वाइट हाउस सभागार में पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार ने बताया कि।
राजघाट क्षेत्र के बसंतपुर स्थित रानी का सराय निवासी अविनाश जायसवाल की पांडेयहाता में रोल्ड गोल्ड ज्वेलरी (आर्टिफिशियल) की दुकान है। अविनाश की बहन नेहा की शादी गंगेश चौराहे के पास रहने वाले अजय जायसवाल से हुई है। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति-पत्नी में विवाद होने लगा। मामला कोर्ट में पहुंचा। कोर्ट के आदेश पर पति के मकान में एक कमरे में नेहा रहती है। आरोप है कि शुक्रवार को अजय ने किसी बात पर नेहा की पिटाई कर दी। उसी को लेकर अजय ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *