Breaking News

मुख्यमंत्री ने रु0 200.92 करोड की लागत की 412 परियोजनाओं का किया शिलान्यास/लोकार्पण

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट देवरिया

स्व0श्री रघुराज सिंह की मूर्ति का भी किया लोकार्पण

देवरिया (सू0वि0) 28 नवंबर। मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने आज भाटपाररानी तहसील अन्तर्गत स्व0श्री रघुराज सिंह इंटरमीडिएट कालेज बहियारी बघेल में स्व0श्री रघुराज सिंह की मूर्ति का लोकार्पण एवं रु० 20092.31 लाख की लागत की 412 परियोजनाओ का शिलान्यास/लोकार्पण के शिलालेख का अनावरण बटन दबा कर किया।
मुख्यमंत्री ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देवरिया में मेडिकल कॉलेज का सपना प्रदेश सरकार के प्रयासो से संभव हुुआ। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने इस देश के सर्वांगीण विकास के लिये जिन कार्य योजनाओं को आगे बढाया है, आज उसका परिणाम है कि भारत प्रत्येक क्षेत्र में विकास के नयी ऊंचाइयो को प्राप्त कर रहा है और उसका लाभ सर्वाधिक लाभ उत्तर प्रदेश को प्राप्त हो रहा है।
आजादी के बाद 2017 तक उत्तर प्रदेश में मेडिकल कालेज 70 वर्षो में केवल 12 मेडिकल कालेज बने थे और पिछले 05 वर्ष के दौरान भारत सरकार की मदद से प्रदेश में 35 मेडिकल कालेज बना रहे है।

IMG 20211128 WA0068 1

बीआरडी कालेज गोरखपुर में सुपर स्पेसलिटी ब्लाक की स्थापना हुई है और साथ-साथ एम्स का भी, जिसे प्रधानमंत्री अगले महीने में उद्घाटन करने जा रहे है। लोकार्पित/शिलान्यास परियोजनाओं में सडक, बिजली की परियोजनाओ सहित स्वास्थ्य, सडक, शिक्षा से जुडे हुए परियोजनाओं के प्रोजेक्ट भी है और साथ साथ भारत के आन बान और शान के प्रति आजादी के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानीयो के प्रति सम्मान का भाव भी है। स्व0 रामचन्द्र विद्यार्थी जी के भव्य स्मारक और संग्रहालय का भी शिलान्यास हुआ है। हम आजादी अमृत महोत्सव मना रहे है और आजादी के 75 वें वर्ष में हम प्रवेश कर गये है। यह अमृत काल है और अमृत काल आगामी 25 वर्षो में भारत को दुनिया की सबसे बडी ताकत के रुप में स्थापित करने का संकल्प का कार्यकाल होना चाहिए।

IMG 20211128 WA0054
मुख्यमंत्री ने क हा कि आज कस्तूरबा गांधी के विद्यालयों में व्यापक परिवर्तन लाया गया है, जो विद्यालय 8वीं तक चलते थे अब उसे 12 वीं तक चलाने की व्यवस्था की गयी है, जिससे कि गरीब परिवार की कन्यायें भी पढ लिख व आगे बढ सके, जिससे कि उनकी प्रतिभा का लाभ समाज व देश को मिल सके। प्रदेश के अन्दर बिजली बिना भेदभाव के समाज के हर वर्ग को दी है। बिजली की उपलब्धता से सभी आवश्यक एवं विकास कार्यो आगे बढाने में मदद मिल रही है। सरकारी योजना के तहत खाद्यान्न सभी को मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में सभी दुनिया कोरोना महामारी से त्रस्त है। कोरोना के दौरान हर गरीब को राशन की व्यवस्था करायी गयी। प्रधानमंत्री अन्न योजना के साथ साथ प्रदेश सरकार के स्तर से भी उपलब्ध कराने का कार्य किया गया। उसका परिणाम है कि 2020 में अप्रैल से लेकर नवंबर तक तथा 2021 में भी मई से लेकर नवंबर तक भारत सरकार के द्वारा गरीब कल्याण योजना के तहत फ्री में खाद्यान्न प्रत्येक गरीब को प्राप्त हुआ है। तय हुआ है कि दीपावली से लेकर होली तक भी हर गरीब को फ्री में अन्न दिया जायेगा तथा इसके साथ साथ एक-एक किलो दाल, खाद्य तेल, चीनी और नमक भी फ्री्र में दिया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सुरक्षा एवं महिला कल्याण प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है। साथ साथ युवाओं के उत्थान के लिए भी कार्य किया जा रहा है। कोरोना काल में सभी लोगो को फ्री में टेस्ट, उपचार तथा सबको फ्री में वैक्सीन दिया गया। उन्होने कहा कि सभी लोग वैक्सीन अवश्य लें किसी बहकावे में न आये। प्रदेश सरकार ने यह तय किया है कि उत्तर प्रदेश के स्नातक, स्नाकोत्तर, आईटीआई, पालिटेक्निक, फर्मासिस्ट कालेज, मेडिकल कालेज, इंजीनियरिंग कालेज इन सभी संस्थानो में पढने वाले सभी युवाओं को जिनकी संख्या लगभग 01 करोड है, उनको टैबलेट या स्मार्टफोन दिया जायेगा। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड करने वालो की किसी को कोई छूट नही होगी। 4.5 लाख नौजवानो को नौकरी दी गयी और 01 करोड 61 लाख से अधिक नौजवानो को नौकरी व रोजगार की सुविधा प्रदेश में प्रदान किए जाने का कार्य किया। एक जनपद एक उत्पाद और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के माध्यम से स्वरोजगार से 60 लाख से अधिक लोगो को जोडने का भी कार्य हुआ है। नौकरी हो या कोई भी टेस्ट पूरी पारदर्शिता से आगे बढना चाहिए। आज सुबह यूपी टीईटी की परीक्षा का पेपर लीक होने का प्रकरण संज्ञान में आने पर हमने निर्देश दिया कि पेपर को निरस्त करते हुए संलिप्तों को गिरफ्तार कर कडी से कडी कार्यवाही किए जाये। एक महीने के अन्दर पारदर्शी तरीके से इस परीक्षा को पुनः आयोजित करने तथा कोई शुल्क नही लिए जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही एडमिट कार्ड दिखा कर परिवहन की बसो में निःशुल्क आने-जाने की व्यवस्था की गयी है। संलिप्तो के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्यवाही व सम्पति जब्त करने के साथ कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उन्होने कहा कि चीनी का कटोरा कहे जाने वाले इस क्षेत्र में चीनी मिल स्थापित किए जाने के लिए जमीन चिन्हांकन के भी निर्देश जिला प्रशासन को दिए गए है।
इसके पूर्व मंख्यमंत्री द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पशुधन राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद, सदर सांसद डा रमापति राम त्रिपाठी, सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा एवं कार्यक्रम के संयोजक राघवेन्द्र बीर विक्रम सिंह ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर मुख्यमंत्री का स्वागत किए।
इस अवसर पर गन्ना विकास शोध संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही, सदर विधायक डा सत्यप्रकाश मणि, सलेमपुर विधायक काली प्रसाद, सिकन्दरपुर विधायक संजय यादव, अनूप गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्तर्यामी सिंह, जयनाथ गुड्डन, जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन, पुलिस अधीक्षक डा श्रीपति मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन कुंवर पंकज, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट गुंजन द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी गण, प्रबुद्धजन व भारी संख्या में जनमानस उपस्थित रहे.. 

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *