Breaking News
IMG 20211127 171900

सिसवा के रैन बसेरे में सौ रूपया नही देने पर दो महिलाओ को दूसरे के घर गुजारनी पड़ी रात

Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाजार-महराजगंज
सरकार रैन बसेरे बनवा कर गरीबों को रात काटने के लिए एक सुरक्षित जगह मुहैया करवाती है लेकिन सिसवा में लाखों रूपये से बने रैन बसेरे में रात गुजाने वालों को बाकायदा 100 रूपये के हिसाब से पैसा देना पड़ता है तभी वह रैन बसेरे में रात गुजार सकते है नही तो बाहर का रास्ता देखें और किसी तरह बाहर रात गुजारें।

IMG 20211127 171900

एक ऐसा ही मामला बीती रात सामने आया है जहां दो महिलओं को रैन बसेरे में इस लिए रात गुजाने की जगह नही मिली कि वह सौ रूपये के हिसाब से खर्च नही दे सकी। कहते है समाज में ऐसे लोग भी है जो किसी की मजबूरी पर जरूर साथ देते है और ऐसे ही इन दोनों महिलाओं के साथ हुआ।रेलवे स्टेशन के सामनें एक परिवार में रात गुजारने के बाद सुबह महिलाएं एक्सप्रेस से अपने घर गयी।मिली जानकारी के अनुसार पड़रौना की दो महिलएं नेपाल दवा कराने गयी थी और वापस सिसवा बाजार आते समय रात हो गयी, ऐसे में किसी ने रैन बसेरे की जानकारी दी कि वहां रहने की सरकारी व्यवस्था है, यह जान दोनों महिलाएं रैन बसेरे में गयी लेकिन वहां तैना कर्मचारी ने सौ रूपये प्रति महिला के हिसाब से रूपये की मांग की ऐसे में दोनों महिलाओं के पास पैसा न होनेे से वह रेलवे स्टेशन पहुंची जहां कुछ लोगों को जब यह जानकारी मिली तो रेलवे स्टेशन के सामनें रहने वाले एक परिवार ने अपने यहां दोनों महिलओं को रात गुजारने की जगह दी, इस तरह दोनों महिलएं रात गुजारी और सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस से कप्तानगंज व वहां से पड़रौना जाने के लिए निकल पड़ी।इस बाबत जब अधिशासी अधिकारी रामदुलार यादव से बात की गयी तो उन्होने कहा कि रैन बसेरा गरीबों के लिए बनाया गया है लेकिन कुछ व्यापारी व ठेकेदार इसका फायदा उठाने के लिए रात में रूक जाया करते है ऐसे में मेंटीनेन्स के लिए प्रति व्यक्ति सौ रूपये का चार्ज लगा दिया गया, चुंकि रैन बसेरा जाड़े के लिए होता है ऐसे में 1 दिसम्बर से फ्री कर दिया जाएगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *