Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 23 at 9.26.35 PM

पनियरा की जनता चाहती है सपा से पवन सिंह को अपना विधायक

पवन सिंह ने समाजसेवा के जरिये लाखो लोगो के दिलो में बनाई है खास पहचान

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश में इन दिनों एक युवा समाजसेवी पर सभी राजनीतिक दलों ने अपनी निगाहे जमाये हुए है सभी दलों को पता है कि पवन सिंह के साथ लाखो का हुजूम है वो जहाँ भी निकल जाते है लाखो का काफिला उनके साथ आ जाता है हर तरफ लोग पवन सिंह की तरफ उम्मीद भरी नज़रो से देखते है पवन सिंह गरीबों, मजलूमों और असहायों के सुख – दुख में शामिल होने वाले गोरखपुर शहर की एक ऐसी शख्सियत है। जिसको लोग पवन सिंह के नाम से जानते व पहचानते हैं। सुविख्यात युवा समाजसेवी पवन सिंह एक ऐसे शख्सियत हैं, जो धर्म और जाति के बंधनों से ऊपर उठकर लोगों की (इमदाद) मदद व सहयोग करते हैं। इसी सहयोग करने से पवन सिंह के लाखो की संख्या में इस सराहनीय कार्य के लोग कायल हो चुके हैं। यही वजह है कि लोग किसी भी क्षेत्र के क्यों न हो, लोग पवन सिंह के दीवाने हैं। युवा समाजसेवी पवन सिंह का मानना है कि अगर ईश्वर ने हमें जीवन दिया है तो इस जीवन को सार्थक बनाने के लिए लोगों की मदद में निरन्तर समाज सेवा में अपने जीवन को समर्पित कर देना चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर वह सभी धर्म और मजहब के लोगों में लोकप्रिय हैं । पवन सिंह के पास अगर अपरिचित भी मदद मांगने के लिए पहुंचता है तो उसके लिए भी पवन सिंह दिल खोलकर उसकी मदद के लिए तैयार हो जाते हैं। इस मदद के एहसान में पवन सिंह को ढेर सारी दुआएं मिलती हैं। बातों बात में पवन सिंह कहते हैं कि कोई जरुरी नहीं है कि कोई अपना ही खून का रिश्ता हो, कभी कभी अपने खून के रिश्ते से गैर भी अपनों से बढ़कर एक-दूसरे की मदद में अपना अहम किरदार निभाने के लिए आतुर रहते हैं । उसी सिद्धांत को निभाने के लिए मैं अपने आपको समाज सेवा में समर्पित किए हुए हूं। बहरहाल वरिष्ठ युवा समाजसेवी पवन सिंह समाज सेवा के साथ ही साथ राजनीति में भी रूचि रखते हैं। पवन सिंह का रुझान शुरू से ही समाजवादी नीतियों में रहा है। यही वजह है कि प्रखरता के साथ पवन सिंह मुलायम सिंह यादव एवं अखिलेश यादव के नीतियों में आस्था रखते हुए समाजवादी पार्टी के परचम को लेकर मैदान में उतर चुके हैं। पवन सिंह को लोग हसरत भरी निगाहों से देख रहे हैं। पवन सिंह की बढ़ती हुई लोकप्रियता से तमाम राजनीतिक दलों ने पवन सिंह को अपने पाले में करने के लिए तमाम जुगाड़ भी लगा रहे है लेकिन पवन सिंह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों से बहुत ज्यादा प्रभावित है यही वजह भी है कि पवन सिंह 2022 के विधानसभा चुनाव में महराजगंज जिले की पनियरा विधानसभा सीट से सपा के सबसे प्रबल दावेदार के रूप में जाने जा रहे है क्षेत्र की जनता भी पवन सिंह को इस बार सपा के टिकट पर पनियरा विधानसभा से विधायक के रूप में देखना चाह रही हैं।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *