Breaking News
IMG 20211122 203101

जिलाधिकारी ने टैबलेट/स्मार्ट फोन वितरण योजना में योग्य पात्रों की डेटा एंट्री जल्द पूरी करने का अधिकारियों को दिया निर्देश

Ibn न्यूज़ टीम
महराजगंज
प्रदेश सरकार द्वारा घोषित प्रदेश के युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट / स्मार्टफोन वितरण योजना के संदर्भ में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आज सम्पन्न हुयी जिसमे जिलाधिकारी महोदय द्वारा विभिन्न महाविद्यालयों, पॉलॉटेक्निक, आई.टी.आई., पैरामेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों और श्रम व उद्योग विभाग के अधिकारियों से फीडिंग हेतु चिन्हित पोर्टलों पर छात्रों व पंजीकृत कुशल श्रमिकों के डाटा फीडिंग की जानकारी ली गयी।

IMG 20211122 203101

जिलाधिकारी ने सभी पात्र लाभर्थियों के आवश्यक डाटा की फीडिंग को निर्देशित पोर्टल पर सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी लोग यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न होने पाए क्योंकि कोरोना की आपदा के बाद स्मार्ट फोन और टैबलेट आज शिक्षा व रोजगार के लिए बेहद आवश्यक हो गए हैं। उन्होंने प्राप्त स्मार्टफोन और टैबलेट के भंडारण की समुचित व्यवस्था हेतु भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि फीडिंग के लिए नामित नोडल अधिकारी फीडिंग हेतु आवश्यक लिंक, आईडी व पासवर्ड की प्राप्ति यथाशीघ्र सुनिश्चित कर लें ताकि समय से फीडिंग को सुनिश्चित की जा सके।इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल, ए. डी. एम. डॉ. पंकज कुमार वर्मा, डी.आई.ओ.एस. अशोक कुमार सिंह व डिप्टी सीएमओ एम. ए. अंसारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी व विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्य उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *