Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 19 at 6.46.06 PM

देव दीपावली पर्व पर जगमग हुए घाट श्रद्धालुओं ने किया दीपदान

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। छोटी अयोध्या के नाम से प्रसिद्ध उपनगर गोला के माँ सरयू नदी के पक्का घाट पर देव दीपावली पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घाटों पर दीपों से रोशनी में माँ सरयू की महाआरती की गई ।साथ साथ मां सरयू नदी में दीपदान किया गया।मां सरयू के महाआरती कर लोगों की सुख समृद्धि की कामना की गई। महाआरती में उपनगर तथा आस-पास के श्रद्धालु शामिल हुए। शुक्रवार को संध्या बेला पर अपने अपने घरों से थाली में दीपक सजाकर पहुंचे लोगों ने घाट पर विभिन्न प्रकार की रंगोली बनाकर दीपकों को करीने से सजाया और दीपो से स्वास्तिक बनाया उसे एक साथ जलाया तो पूरा घाट रोशनी से जगमगा उठा। नदी के किनारे जले 1001 दीपों के विहंगम दृष्ट देखते ही बनता था।उसके बाद जयकारों के बीच माँ सरयू की महाआरती की गई।मान्यता है कि देव दीपावली पर पृथ्वी लोक की रक्षा के लिए भगवान विष्णु मत्स्य अवतार लिए इसलिए यह पर्व मनाया जाता है। पूरे नगर वासियों ने मां सरयू की महाआरती की और मां सरयू से सभी की सुख समृद्धि की कामना किया।इस अवसर पर आयोजक जगदीश कुमार निगम हर्षित कुमार निगम किशोरीलाल निगम पप्पू जायसवाल शुभम जायसवाल सौरभ अग्रवाल ममता निगम निशा निगम निमृत निगम चुलबुली निगम सहित उपनगरवासी श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मां सरयू की महाआरती कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *