रिपोर्टर सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली
किसानों का अल्टीमेटम दो दिन बाद आमरण अनशन शुरू
फतेहगंज पश्चिमी-भारतीय किसान यूनियन स्कूल प्रबंधक के खिलाफ तीसरे दिन भी धरना जारी रहा स्कूल प्रबंधन ने अपनी हठधर्मिता के कारण दो बच्चों का भविष्य खराब कर दिया। आधी फीस जमा करने के बाद भी लव कुमार व कुश कुमार की स्कूल प्रबंधन ने टीसी अंकतालिका नहीं दी। जिसके कारण बच्चों का प्रवेश अगली कक्षा में नहीं हो पाया बच्चों के भविष्य के कारण किसान यूनियन धरने पर बैठी है।किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का कहना है किसान यूनियन के दो दिन धरना प्रदर्शन करने के बाद भी शिक्षा विभाग का कोई भी जिले का उच्च अधिकारी से धरना स्थल पर नहीं पहुंचा।
इस कारण स्कूल प्रबंधक के हौसले बुलंद हैं। स्कूल के बहार जब किसान यूनियन ने धरना किया तो 24 घंटे के अंदर ही शिव ज्ञान इंटर कॉलेज फतेहगंज पश्चिमी के स्थान पर शिव ज्ञान कोचिंग सेंटर करवा दिया।जब स्कूल अपनी जगह सही है तो नाम क्यों हटा दिया कोचिंग सेंटर चला कर बच्चों का भविष्य बर्बाद कर रहे और मनमानी फीस बसूल रहे है।अगर किसान के बच्चे का भविष्य बर्बाद किया है तो स्कूल प्रबंधक के खिलाफ शिक्षा विभाग को कार्यबाही करनी चाहिये ।अब किसान यूनियन ने अल्टीमेटम दे रही है। अगर दो दिन के अंदर विभागीय अधिकारियों द्वारा उक्त प्रकरण पर ध्यान देकर कानूनी कार्यवाही नहीं की तो भारतीय किसान यूनियन आमरण अनशन पर बैठेगी जिसके लिए शासन एवं प्रशासन जिम्मेदार होगा।
धरने में चौधरी सुधीर बालियान तहसील संरक्षक राकेश कुमार चौधरी हरवीर सिंह जिला महासचिव जिला मीडिया प्रभारी ठाकुर अरविंद सिंह सोमवंशी मुदित प्रताप सिंह अब्दुल अजीज नगर अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की प्रेमवती महावीर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष लव कुमार एवं कुश कुमार ओमपाल सिंह ठाकुर सत्यपाल सिंह अरुण सिंह राठी प्रताप सिंह आदि लोग शामिल थे।