Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 18 at 5.44.23 PM

गाजीपुर:मतदाताओ की जागरूकता के लिए निकली रैली दिलाई गयी वोट देने की शपथ

 

ब्यूरो रिपोर्ट राकेश पाण्डेय IBN NEWS गाजीपुर

गाजीपुर :भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 1 नवम्बर से 30 नवम्बर 2021 तक चलने वाले विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षित कार्यक्रम हेतु 18 वर्ष एवं उससे अधिक के युवाओ को मतदाता सूची से जोड़े जाने एवं जनमानस मे जागरूकता लाये जाने हेतु समता पी.जी. कालेज जखनियॉ, श्री महन्त शिवदास उदासीन इण्टर कालेज सादात, गोपीनाथ पी.जी.कालेज देवली सलामतपुर, द्वारा छात्र-छात्राओं को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी तथा लोगों को मतदान की शपथ दिलायी गयी।

रैली के दौरान छात्र-छात्रो द्वारा बैनर पोस्टर एवं स्लोगन तथा नारे के साथ जागरूक करते हुए कहा कि 01 जनवरी 2022 को जिनकी आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है उनका नाम मतदाता सूची में आना है और जो मृतक हो चुके है या जिनका नाम त्रृटिपूर्ण या गलत है, या नाम संशोधन कराना है। उनके लिए आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसकी समय सीमा 11 दिन बचे है। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं से कहा कि अपने-अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची में बी.एल.ओ के माध्यम से आपका नाम जुड़वा सकते है, संशोधन करा सकते है या एक से अधिक विधान सभा मे नाम होने पर नाम हटवा सकते है।

मतदता सूची में नाम सम्मिलित कराने के लिए फॉर्म 6, प्रवासी भारतीयों के लिए फॉर्म 6क, मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए फॉर्म 7, नाम या अन्य किसी विवरण में संशोधन कराने के लिए फॉर्म 8 एवं एक ही विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल पर नाम स्थानांतरित कराने के लिए फार्म 8‘क‘ भरते हुए संचालित विशेष अभियान का लाभ उठा सकते हैं। छात्र-छात्राओं द्वारा आह्वान किया गया कि प्ले स्टोर के माध्यम से अपने अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप्प डाउनलोड करके अपने घर, से ही ऑनलाइन फॉर्म भरकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

ऑफलाइन आवेदन करने के लिए विशेष अभियान तिथियों में अपने-अपने मतदान केंद्रों/स्थलों पर उपस्थित होकर बीएलओ अथवा पदाभिहित अधिकारियों के पास अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय से समस्त शिक्षक, शिक्षणेतर कर्मचारी एवं विद्यालय के छात्र-छात्राए शामिल रही ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *