Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 14 at 8.31.40 PM

बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पद यात्रा

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

बढ़ती मंहगाई से जनता परेशान हाल – दया नंद

14/11/2021 मवई अयोध्या प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर पी सी सी सदस्य दयानन्द शुक्ला के नेतृत्व में मवई ब्लाक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर पद यात्रा निकाली। पद यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।पद यात्रा ग्राम डीह से शुरू हुई जो देवइत चौराहा ,रामपुर जनक,अमौनी,हरचंदपुर,शिवा का पुरवा होते हुए उमापुर पहुंच कर एक सभा मे तब्दील हो गयी। पद यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार विरोधी नारे लगाये जा रहे थे।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य दयानन्द शुक्ला ने कहा कि आज बढ़ती हुई महंगाई से जनता परेशान है।भाजपा सरकार महंगाई को रोकने में विफल साबित हो रही है। खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं डीजल,पेट्रोल तथा रसोईगैस के दाम बढ़ने से आम जनता बेहाल है। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस महासचिव विजय पाण्डेय, ब्लाक अध्यक्ष परमानन्द शुक्ला, पूर्व प्रधान सुरेंद्र तिवारी,मुनीशा मिश्रा,गौरव शुक्ला, शिवकुमार मौर्या, राम कृष्ण शुक्ला, पूर्व प्रधान हरिकेश मौर्या, गया प्रसाद,सर्वेश तिवारी,दीपक दुबे,भुट्टू शुक्ला, महेश तिवारी,सुरेश तिवारी,सद्दाम हुसैन,राम शंकर शुक्ला आदि लोग उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0009

देवरिया – कांग्रेस में ही है सिर्फ जमीनी कार्यकर्ताओ का सम्मान – विजयशेखर मल्ल रोशन

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर विकास खण्ड के मल्हनी निवासी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *