Breaking News

सदर तहसील सभागार में तालाबों का किया गया पट्टा

सबसे अधिक बरगदही ग्राम सभा में तालाब की लगी बोली

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। जिलाधिकारी विजय किरण आनंद के निर्देशन पर सदर तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना के आदेश पर नायब तहसीलदार राधेश्याम गुप्ता की देखरेख में मत्स्य पालकों हेतु तालाबों का किया गया खुली बोली में पट्टा शासन की नीति के अनुसार एक हेक्टर तक के जल क्षेत्र वाले तालाब प्राथमिकता क्रम के अनुसार सबसे पहले वंशानुगत मछुआ, उसके बाद अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग के व्यक्तिगत हितग्राही को तालाब का आवंटन किया गया सदर तहसील के अंतर्गत कुल 50 तालाबों का पट्टा किया जाना है आज 12 तालाबों का तहसील सभागार में विभिन्न ग्रामों से आए हुए इच्छुक मत्स्य पालक अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार अपनी-अपनी बोली लगाकर तालाब अपने नाम आवंटित कराया बरगदही ग्राम सभा में सबसे अधिक 7 लाख की बोली लगाई गई जिससे 50 तालाबों के पट्टा हो जाने पर करोड़ों रुपए की राजस्व प्राप्ति सदर तहसील को होगी जो सरकार के खजाने में वृद्धि हो सकेगी जिन तालाबों का पट्टा आज किया गया तत्काल सभागार में ही लगाए गए बोली के 25 % धनराशि जमा करा दी गई शेष बची हुई धनराशि को निर्धारित समय के अनुसार पट्टा प्राप्त किये पट्टेदार को जमा करना अनिवार्य होगा अगर निर्धारित समय के अंतर्गत प्रथम बोली दाता संपूर्ण धनराशि जमा नहीं करता है तो द्वितीय बोली दाता को उक्त तालाब को आवंटित कर दिया जाएगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम सदर कुलदीप मीना सदैव तत्पर रहते हैं कि राजस्व प्राप्ति अधिक से अधिक कैसे की जाए उसी के अनुरूप आए हुए मत्स्य पालकों ने बोली लगाते हुई अपने अपने मनपसंद तालाबों की बोली लगाकर तालाब अपने नाम से आवंटित कराया इस दौरान मत्स्य निरीक्षक अजय सिंह कानूनगो अजीत सिंह व संबंधित मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *