Breaking News

गाजीपुर:- महिला खंड शिक्षा अधिकारी के आफिस मे दलित छात्रा की आबरू तारतार

Ibn news ब्यूरो रिपोर्ट राकेश पांडेय व टीम गाजीपुर

गाजीपुर। शुक्रवार की शाम मरदह थाना से सटे कम्पोजिट विद्यालय मरदह एवं बीआरसी परिसर के एक कमरा में खंड शिक्षा अधिकारी के चालक ने किशोरी की आबरू तारतार कर दिया पीडिता उसी विद्यालय की छात्रा है.

घटना के बाद आरोपी बोलेरो से फरार हो गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस वारदात से शिक्षा विभाग भी शर्मसार हो गया है।

घटना के संबंध में बताया गया कि मरदह थाना से सटा कम्पोजिट विद्यालय की शुक्रवार की शाम छुट्टी होने के बाद वहां मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी मरदह का वाहन चालक कक्षा सात की एक छात्रा को बीआरसी परिसर के एक कमरा में ले गया।

उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद बोलोरो वाहन से फरार हो गया। घटना की जानकारी होने पर दर्जनों शिक्षक वहां पहुंच गए। इस मामले में पीड़िता के पिता ने थाना में तहरीर दी।

तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को मोबाइल एवं रुपये का लालच देकर वाहन चालक परिसर में स्थित एक कमरे में ले जाकर रेप कर दिया।

पुत्री रोते हुए घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। घटना का आरोपी परिषदीय विद्यालय के एक अध्यापक का निजी बोलरो का चालक है, जो इस समय तैनात महिला खंड शिक्षा अधिकारी को लेकर उसी बोलोरो से चलता है।

घटना के समय खंड शिक्षाधिकारी मरदह बीआरसी पर नहीं थीं। इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए अस्पताल भेजा गया है। मरदह थाना के बरेंदा गांव का निवासी आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *