Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 10 at 8.45.02 AM1

रामगढ ताल थाने पर पुलिस अधीक्षक नगर ने सुनी फरियादियो की फरियाद

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। संपूर्ण समाधान थाना दिवस रामगढ़ताल थाने पर आए हुए फरियादियों की समस्याओं का समाधान पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्या सुना गया। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा जनपद वासियों की समस्याओं के समाधान हेतु हर बुधवार को थानों पर राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में चौपाल लगाकर फरियादियों की समस्याओं का निराकरण करने का कार्य किया जाता है व महीने के पहले व तीसरे शनिवार को तहसील दिवस तथा दूसरे व चौथे शनिवार को समाधान थाना दिवस थानों पर पुलिस प्रशासन के अधिकारियों तथा राजस्व कर्मचारियों के मौजूदगी में ज्यादा से ज्यादा फरियादियों की समस्याओं का निराकरण कराया जाता है रामगढ़ताल थाने पर दो जमीनी विवाद के मामले आये थे राजस्व व पुलिस की टीम गठित कर मौके पर भेजकर निस्तारित करने का निर्देश दिया गया पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार ने बताया कि आज दो मामले थाना दिवस पर आए थे जो जमीनी विवाद के थे लेखपाल और पुलिस की टीम गठित कर मौके पर भेजकर जांच कराने का निर्देश दिया गया पूर्व थाना दिवस में जो मामले निस्तारित नहीं किए गए थे वह भी मामले आए थे उसे भी आज निस्तारित किया गया समाधान दिवस में थाना प्रभारी रामगढ़ ताल निरीक्षक शशि शुक्ला उप निरीक्षक विशाल उपाध्याय उपनिरीक्षक अरुण चौबे स्थानीय लेखपाल हरी प्रसाद श्रीवास्तव रामकेवल सिंह राम प्रगट तिवारी बृजेश सागर सिंह पिंकी चौहान अन्य मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *