Breaking News
IMG 20211006 174755 2

सिसवा नगर पालिका परिषद में घोड़ो और खच्चरों से जनता परेशान,जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान

रिपोर्ट ibn टीम
सिसवा बाजार महाराजगंज
नगरपालिका सिसवा बाजार में राहगीर आवारा घोडों व खच्चरों के आतंक से आतंकित है।आये दिनों आवारा घोड़े प्रतिदिन किसी न किसी मोटरसाइकिल वाले को घायल करते रहते हैं और नगरपालिका अधिकारी या कर्मचारी सब कुछ देखते अनदेखा कर चल देते हैं।

विदित रहे कि नगरपालिका सिसवा बाजार अंतर्गत सबया से लेकर लोहेपर तक चाहे थाना गेट,स्टेट चौक,अमरपुरवा,गोपाल नगर, रोडवेज बस स्टैंड, पुलिस चौकी, चिनिमिल गेट,बीजपार,रेलवे स्टेशन, मस्जिदिया ढाला फलमंडी व सब्जीमंडी सहित अन्य चौराहों पर कम से कम दस पांच की संख्या में हमेशा घोड़े खड़े रहते है।कभी कभी आपस मे लड़ कर राहगीरों को चोटिल कर देते हैं।जबकि नगरपालिका अधिकारी या कर्मचारी यह नजारा देख कर भी अनदेखा कर रहे हैं।जबकि ये ही कर्मचारी घुमन्तू गाय व बछड़ों को पकड़ कर नगरपालिका वाहन से मधवलिया गोसदन पहुचाने में कोई कोताही नही बरतते।इसमे झोल क्या है सरकारी फरमान के अनुसार गोबंशी पशुओ के लिए गोसदन है लेकिन घोड़ो के लिए कोई सदन नहीं है।लेकिन यह लोगों की समस्या है और इस समस्या से निजाद तो दिलाना ही होगा जिसकी ब्यवस्था तो नगरपालिका को ही करना पड़ेगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *