Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 05 at 11.58.22 PM

गोरखपुर के इन मुहल्ले के लिये ट्रैक्टर किसी नाव से कम नही

बच्चों को स्कूल आने व जाने के लिये सहूलियत प्रदान कर रहे है यह ट्रैक्टर

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर । कैंट थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर 3 के प्रेम नगर, विद्या नगर, कृष्णनगर और खाले टोला के रहने वालों लोगो का जनजीवन जल जमाव के कारण नारकीय जीवन जीने के लिये मजबूर है। इन मुहल्ले के अधिकांश हिस्सों में कही पर 2 फ़ीट तो कही 4 फ़ीट तक पानी लगा हुआ है प्रेम नगर व विद्या नगर के मुहल्ले के लोगो को अपने घरों से बाहर आने व जाने के लिये ट्रैक्टर मात्र एक साधन का प्रयोग कर रहे है। इस जल जमाव में आने जाने के लिये मुहल्ले में कई लोगो ने अपने गांव से ट्रैक्टर मंगवाकर अपना व दूसरे लोगो का भी मुहल्ले से जरूरी कामो के लिये बाहर व जाने के लिये लोगो की मदद कर रहे है। इस तरह से मुहल्ले लगभग आधा दर्जन ट्रैक्टर से मुहल्ले का काम चल रहा है। जो कि किसी नाव से कम नही है। जल जमाव से पीड़ित शिवांगी ने बताया कि हमलोगो को स्कूल व कोचिंग आने जाने के लिये काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। यह समस्या काफी दिनों से बनी हुई है स्कूल जाने के लिये कभी कभी तो ढेड़ घंटे से 2 घंटे का समय लग जाता है। कभी कोई साधन नही मिल पाता है तो हमलोग स्कूल कोचिंग नही जा पाते है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *