Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 16 at 1.31.32 AM

दो दिवसीय किसान पाठशाला सम्पन्न

रिपोर्ट अंगद पाठक

गोरखपुर। बेलघाट गोखपुर-विकास खण्ड बेलघाट के अन्तर्गत ग्राम पंचायत मनिकापार के राजस्व ग्राम मझिली के प्राथमिक विद्यालय पर दो दिवसीय किसान पाठशाला का आयोजन कृषि विभाग द्वारा किया गया।जिसमे पहले दिन मुख्य अतिथि के रूप मे विधायक खजनी संत प्रसाद एवं विशिष्ठ अतिथि सूर्य प्रकाश सिंह कौशिक प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख बेलघाट रहे।कृषि विषय बस्तु विशेषज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह एवं तारकेश्वर मिश्र द्वारा फसल अवशेष प्रवंधन एवं सरकार द्वारा चलाये जा रहे कृषि से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत जानकारी दिया गया।किसान पाठशाला को सन्त प्रसाद एवं सूर्य प्रकाश सिंह कौशिक ने पात्रों को सरकारी योजनाओं का आधिकतम जानकारी एवं लाभ लेने का आह्वान किया किया।पाठशाला के दूसरे दिन प्रधान संघ बेलघाट के पूर्व उपाध्यक्ष अरुण कुमार दूबे ने उपस्थित किसानों को सम्बोधित करने के साथ ही सरकार की योजनाओ की तारीफ करते हुए कृषि विभाग के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर बजरंग सिंह,पारस नाथ दूबे देवेन्द्र प्रताप सिंह राम लवट राज कुमार वर्मा सचिव, रमेश,राम प्रवेश तिवारी सहित सैकड़ो महिला एवं पुरुष किसान उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *