Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 07 at 12.30.04 AM 1

धूमधाम से मना शिक्षक दिवस, मनोहारी रहा बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम

राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम : विजय प्रकाश

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर । मोहद्दीपुर स्थित द वर्ल्ड इंस्टीट्यूट में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया । सर्व प्रथम डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित और केक काट कर शिक्षकों ने कार्यक्रम की शुरुआत की । केक खिलाकर अध्यापक और छात्रों ने एक दूसरे को शिक्षक दिवस की बधाई दी । इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। देर शाम तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया । जाना है कावंरियों के बीचे, बलम कोई फोटो न खींचे धुन पर अंजली यादव व बेबो साहनी की धमाकेदार प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया । वैभव साहनी ने गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु ,गुरु देवो महेश्वर : के जरिए गुरु की महिमा का बखान किया तो वहीं गौरव साहनी व अंजली साहनी ने शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला । दिव्यांश साहनी ने पब्जी गेम पर कविता सुनाकर गेम के दुष्परिणाम को बताते हुए वाहवाही लूटी । आतिश, लक्ष्य, ओम प्रकाश, देव, अमित, आदित्य, अंकित, दिव्या, मुस्कान, सौम्या, अंश, शिवांश की भी प्रस्तुति सराही गई । इंस्टीट्यूट के प्रबंधक एडवोकेट विजय प्रकाश साहनी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम होती है । शिक्षक का आचरण समाज के लिए आईना होता है । पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ संस्कारित शिक्षा जरूरी है । इस अवसर पर संचालक विनय साहनी, अध्यापक विराट तिवारी, अंकित पाण्डेय, दिनेश साहनी, विवान सिंह, अलका साहनी व सागरिका सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *