Breaking News

सेन्ट जोसेफ स्कूल के विद्यार्थियों ने मनाया शिक्षक दिवस

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र
सिसवा बाजार महराजगंज
सेन्ट जोसेफ सीनीयर सेकेण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने आज बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ सर्वपल्ली डा० राधाकृष्णन के जन्म दिन ‘शिक्षक दिवस’ को केक काटकर मनाया। बताते चले कि कक्षा 12 सी के विद्यार्थीयों ने प्रधानाचार्य ओ ०ए०जोसेफ, प्रवन्धक श्रीमती बिन्सी जोसफ, ग्राउन्ड फ्लोर इन्चार्ज प्रेम सागर चौबे,उप प्रधानाचार्य शिवेंद्र कुमार सिंह ऑफिस इंचार्ज भुवनेश्वर मिश्र ,अंग्रेजी प्रवक्ता फणीन्द्र कुमार मिश्र, राधेश्याम, अजित बारिक तथा नीरज मद्धेशिया के निर्देशन में बड़े ही श्रद्धा भाव के साथ शिक्षक दिवस मनाया।

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ओ०ए० जोसेफ ने सर्वपल्ली डा० राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें राधा कृष्णन के बताए गए पथ पर चलकर विद्यार्थियों का मार्ग दर्शन करना चाहिए। इस पुनीत अवसर पर मेराज अहमद, अभिषेक तिवारी, आदित्य जायसवाल फस्ट, आदित्य जायसवाल सेकंड, तनु सोनी, उमा टीवडेवाल, साक्षी दुवे, मुस्कान सिंह,लाल बहादुर साहनी, आयुष गुप्ता,सत्यम कुमार गुप्ता,अभिषेक चौरसिया सहित तमाम विद्यार्थी उपस्थित रहकर सभी गुरुजनों के आर्शीवाद के साथ आगे चलकर इस विद्यालय का नाम रोशन करने का संकल्प लिये।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *