Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 01 at 11.37.03 PM1

प्रधानमंत्री आवास की चाभी पात्र लाभार्थियों को सौंपी गई।

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण योजना के अंतर्गत वर्ष 2020-21 और 2021-22 के निर्मित आवासों के लाभार्थियों का गृह प्रवेश/चाभी वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से चाबी वितरण किया गोरखपुर एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश यादव व पीड़ी राम सिंह द्वारा प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास योजना के 15 व जनपद के 19 ब्लॉकों में 100 – 100 पात्र लाभार्थियों को चाबी वितरण किया गया वैसे तो जनपद में 11960 पात्र प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी दिया गया। वही प्रदेश के 5 लाख, 51 हजार लाभार्थियों को घरों की चाबी सौंपी। इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी का सपना ‘हर गरीब का हो घर अपना’, तेजी से पूरा हो रहा है। हमारी सरकार में मात्र चार वर्ष के अंदर प्रदेश में 41 लाख 73 हजार से अधिक ग्रामीण और शहरी लाभार्थियों को आवास मिले हैं। आज पांच लाख, 51 हजार लाभार्थी गृह प्रवेश कर रहे हैं। आवासों की चाबी वितरण कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कुछ लाभार्थियों को भौतिक रूप से भी आवास की चाबी दी। बाकी लाभार्थियों को जिलों में ही आवास की चाभी वितरित की गई। सीएम योगी ने लाभार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने याद दिलाया कि पिछली सरकारों के समय 30 साल में करीब 53 लाख मकान ही मिल पाए थे।प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत इन आवासों की कुल लागत 6 हजार 637.72 करोड़ रुपये हैं। इस दौरान सीएम ने लाभार्थियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत में यह जानने की कोशिश की कि सरकार की तमाम अन्य योजनाओं का लाभ उन्हें मिला है या नहीं। ज्यादातर लाभार्थियों ने बताया कि उन्हें राशन कार्ड, निशुल्क बिजली कनेक्शन, शौचालय, आयुष्मान भारत योजना का कार्ड जैसी योजनाओं का मिला है। अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिना किसी भेदभाव के गरीबों को सभी योजनाओं से जोड़ा है। इससे यह साबित होता है कि गरीब को केंद्र में रखकर काम करने की पहले की सरकारों की कोई योजना नहीं थी। उनकी कोई मंशा नहीं थी। आज प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 27 लाख लोगों को लाभ मिल रहा है।सीएम ने कहा कि मुझे बहुत प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के 70 फीसदी लाभार्थी महिलाएं हैं। उनको इस योजना के माध्यम से अपने परिवार और अपने आप को आत्मनिर्भर बनाने के विजन के साथ जुड़ने का एक अवसर प्राप्त हुआ है। ऐसा नहीं है कि केवल उन्हें आवास ही मिला है। उन्हें आयुष्मान भारत कार्ड, राशन कार्ड, शौचालय, निशुल्क गैस कनेक्शन, सौभाग्य योजना के तहत निशुल्क बिजली कनेक्शन, निराश्रित महिलाओं को विधवा पेंशन, वृद्धजन को पेंशन जैसी योजनाओं से बड़ी संख्या में परिवार आच्छादित हो रहे हैं। सीएम ने आगे कहा कि जब सरकार को आम जन का भी सहयोग मिलेगा तो विकास और तेज गति से आगे बढ़ पाएगा। उन्होंने सभी महिलाओं को ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़ने को भी कहा। यूपी में करीब 52 लाख महिलाएं जुड़ी हुई हैं। कहीं भी राशन की दुकान में यदि विवाद पाया जाता है ,तो उस कोटे की दुकान की जिम्मेदारी महिलाओं को दी जाएगी। तमाम महिला स्वयंसेवी समूह खाद्यान्न के भंडारण कार्यक्रम से जुड़ी हुई हैं।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *