Breaking News

घर से गायब बालिका को बरामद कर परिजनों को किया सुपुर्द

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। बांसगांव थाना क्षेत्र के कौड़ीराम में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस एक लड़की को भटकता देख उसके पास पहुंची। पुलिस उसे लेकर थाने पर पहुंची। परिजनों का नाम पता जान उनको सूचना दी। मां के पहुंचने पर पुलिस ने सुपुर्द कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार कौड़ीराम चौकी प्रभारी राजकपूर भारती हमराहियों के साथ बुधवार की रात गश्त पर थे। इस दौरान कस्बे में 12 वर्षीया एक लड़की भटकती दिखी। वह डरी और सहमी हुई थी। पुलिसकर्मियों ने उसे थाने पर पहुंचाया। जहां महिला पुलिसकर्मियों ने पूछताछ कर उसके परिवार का नाम पता की जानकारी हासिल की। वह सिकरीगंज क्षेत्र के असौजी गांव की रहने वाली थी। जानकारी होने पर उसकी मां थाने पर पहुंची। मां को देखते ही बच्ची उनके पास दौड़ कर पहुंच गई। लापता लड़की को पाकर मां की भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *