Breaking News

रेप का प्रयास कर रहे युवक को परिजनों ने पकड़ा, पीड़िता ने दी थाने में तहरीर

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। गोला थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में सो रही विवाहिता के साथ एक मनबढ़ युवक ने रेप का प्रयास किया। शोर सुनकर उसके परिवार के लोगों की नीद खुल गई और युवक को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंचे युवक के घरवालों ने उसे कमरे से निकाला और अपने साथ ले गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।

पीड़िता ने तहरीर में लिखा है कि सोमवार रात ग्यारह बजे गांव का ही एक युवक मेरे घर आ गया और मेरे साथ रेप का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर आवाज सुनकर मेरे देवर व गांव के अन्य लोग जाग गए। उसे पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। इस घटना की सूचना पाकर युवक के घर के दो लोग व कई अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडे से लैस होकर आए और जबरन कमरा खोलकर उसे उठा ले गए। सीओ अंजनी कुमार पांडेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *