Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 25 at 10.58.13 PM

तमाम त्वरित समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग व्यापार मंडल ने की बैठक

रिपोर्ट मनोज शर्मा ब्यूरो चीफ
महराजगंज
आज दिनांक 25-8-2021 को कलेक्टरेट सभागार महराजगंज में जिलाधिकारी महराजगंज डॉ0 उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में अपर जिलाधिकारी कुंज बिहारी अग्रवाल,अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार , जी०एस० टी०उपायुक्त आर पी चौरसिया व अधिशाषी अभियंता विद्युत सहित जिले के अन्य विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में उद्योग व्यापार बन्धु की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में जिलाध्यक्ष उ0प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल महराजगंज सुरेश रूंगटा ने कई दिनों से घुघली के सुभाष चौक पर क्षतिग्रस्त नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के मूर्ति के निर्माण कराने की मांग की इसके बाद इस मीटिंग में उपस्थित सिसवा नगर पालिका प्रशासक अपर उप जिलाधिकारी अविनाश कुमार से जिलामहामंत्री प्रमोद जायसवाल ने नगर पालिका सिसवा में राममंदिर से स्टेट चौक तक क्षतिग्रस्त मार्ग के निर्माण कराने, मस्जिदिया टोला तिराहे पर क्षतिग्रस्त मार्ग के निर्माण व जल निकासी को ठीक कराने ,नगर पालिका सिसवा में सम्मिलित गांवों में भी नगर की ही तरह विकास कार्यो को बराबर करने की मांग सहित अन्य मांगों को रखा जिस पर सिसवा प्रशासक ने सभी बातों को गम्भीरता से सुन कर अपने स्तर से समाधान कराने का भरोसा दिया।इस दौरान कन्हैया लाल अग्रवाल , काशीनाथ वर्मा , विजय , फूलचन्द्र , संजय जायसवाल , जितेंद्र वर्मा व सुधाकर पटेल जी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *