Breaking News

घर के शटर में करंट आने से बहन की मौत और भाई बुरी तरह झुलसा

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र
सिसवा बाजार महराजगंज
कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बसुली फॉर्म के बरईपार टोला में करंट लगने से भाई-बहन झुलस गए जिसमें बहन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई व उसका 6 माह का भाई झुलस गया जिसे इलाज के लिए सीएचसी निचलौल ले जाया गया।

बताते चले कि ग्राम सभा बसुली फॉर्म के बरईपार टोला निवासी रमेश की आठ वर्षीय पुत्री आसमानी अपने 6 माह के भाई को गोद मे लेकर घर से निकल रही थी कि मेन दरवाजे पर लगे लोहे के शटर में आ रहे करन्ट की चपेट में आकर वह शटर से चिपक गई और उसके गोद से छोटा भाई छिटककर दूर जा गिरा और दोनों झुलस गए जहाँ आसमानी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका दुधमुंहा भाई झुलस गया। परिजन उसे सीएचसी निचलौल ले गए जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *