Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 06 at 17.03.52

गाजीपुर:सिटी स्टेशन पर दबंग वेंडरो व नशेडियो उत्पात पत्रकार पर हमले का प्रयास

 

IBN NEWS GHAZIPUR.

गाजीपुर: सिटी स्टेशन परिसर मे दबंग वेंडरो व नशेडियो ने पत्रकार पर धावा बोल दिया हालांकि मौके पर मौजूद पीएसी के जवानो ने लाठी भाज मामला निपटा दिया और एक बडी वारदात होते होते बची.

हजारो की मोबाइल व नकदी ले भागे आरोपी हमलावर

हमलावरो ने पत्रकार का कीमती मोबाइल व नगदी लेकर निकल गये घटना की सूचना स्थानीय जी आरपी पुलिस को दी गयी है. हमलावरो की तलाश जारी है.

नशेडी व जुआरी बनाना चाहते है मंदिर को अपना अड्डा

बताया जाता है कि स्टेशन परिसर के बाहर मौजूद ब्रह्म मंदिर मे लम्बे समय से अराजक तत्वों का बसेरा था स्थानीय लोगों व निजी सहयोग से पत्रकार ने परिसर का सुन्दरी करण कराने के साथ दोनो दरवाजे पर छोटे गेट लगवा दिया. ताकि जानवरो व छुट्टा पशुओं का आवागमन रूक जाय और पूजा करने वाले लोगों व महिलाओं को सुविधा जनक सुरक्षित माहौल मिले.

तीन महीने मे कई बार ताला तोड चुका है आकाश

इसके साथ ही मंदिर परिसर मे शराबियों व अराजक तत्वो के घुसने गंदगी फैलाने पर रोक लगाने का प्रयास किया. इसके बाद नशेडी युवको ने बार बार मंदिर का ताला तोड़ उसके अंदर मौजूद पूजा से संबंधित सामान व अन्य झाड़ू आदि भी गायब करते रहते है. ताकि आजिज आकर लोग परिसर नशेडियो के हवाले कर दे.

पहले मंदिर मे डाला कूडा फिर मंदबुद्धि से कराया पेशाब

शुक्रवार की सुबह मंदिर मे कूडा फेकने व केले के छिलके डाल अराजक तत्वो ने विवाद की शुरुआत की मौके पर मौजूद मंदबुद्धि महिला भी मंदिर मे लघुशंका कर रही थी जब पत्रकार ने महिला को बोला तो जल्दी भागने के चक्कर मे गिर गयी और पत्रकार ने भी डराने की नीयत से पीपल के पेड से गिरी लकडी से मंदबुद्धि को मार कर मंदिर से दूर खदेड़ दिया. अराजक तत्व व नशेडियो सहित मंदिर मे शराब व पत्ते खेलने वाले लोगों को मौका मिल गया.और दोपहर बाद स्टेशन परिसर के अंदर कबरेज के लिए पहुंचे पत्रकार पर हमले की कोशिश की गयी.

स्थानीय दुकानदार भी मिले है हमलावरो से प्रशासन का बना मजाक

पत्रकार पर हुए हमले मे वेंडर आकाश, दिनेश व आटो चालक राकेश व प्रकाश व वाशिग पिट पर काम करने वाले धोबी के पुत्र दीपू मुख्य रुप से शामिल थे. कुछ स्थानीय दुकानदार भी हमलावरों का उत्साह बढाने के लिए मौके पर जुटे थे.

अराजक तत्वों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग

मामले की सूचना पीड़ित ने जीआरपी थाने के साथ कोतवाली पुलिस को भी दी है तथा अपनी सुरक्षा के साथ मदिर का ताला तोडने व परिसर मे का ताला बार बार तोडने व गंदगी व अराजकता फैलाकर माहौल बिगाड़ रहे दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गयी है.

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *