Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 28 at 10.41.42

Exclusive: पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश जख्मी, सिपाही भी घायल

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

28/07/2021 मवई अयोध्या – थाना मवई क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बघेड़ी जंगल के निकट 28 जुलाई सुबह करीब 6 बजे कार सवार अभियुक्तों से पुलिस मुठभेड़ हुई। जिसमें अभियुक्तगण सिराज खान पुत्र झब्बू खान निवासी खैराबाद थाना खैराबाद जनपद सीतापुर, रियाज खान पुत्र वकील खान व आमिर खान पुत्र मुशीर खान निवासी तंबौर थाना तंबौर जनपद सीतापुर घायल हुए। इस दौरान कांस्टेबल सुनील कुमार थाना मवई घायल हुए हैं।

अभियुक्त कासिम पुत्र कबीर निवासी भादवा थाना मनगांव जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया गया। एक अभियुक्त इसरार पुत्र मुशीर आलम निवासी सुनाया थाना काकोरी जनपद लखनऊ मौके से भागने में सफल रहा। अभियुक्तों के पास से एक अदद 32 बोर पिस्टल, दो अदद 12 बोर तमंचा , 1 अदद 315 बोर तमंचा व एक अदद टाटा जेस्ट सफेद रंग की बिना नंबर की कार बरामद हुई। बरामद हुआ कार के अंदर ताला तोड़ने में इस्तेमाल 4 अदद सरिया दो पेचकस दो टूटी नंबर प्लेट यूपी 32 एचएक्स 0842 बरामद हुआ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *