Breaking News

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कारागार का औचक निरीक्षण

रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

सिसवा बाजार महाराजगंज
यह सत्य ही कहा गया है कि अगर औचक निरीक्षण का किसी भी संस्था या ऑफिस के लोगों में डर ना हो तो वहां के कर्मचारी निरंकुश व कर्तव्य हीन हो सकते हैं इसी संदर्भ में आज जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार व पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के नेतृत्व में जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें कैदियों से बात कर  जानकारी प्राप्त की गई तथा साथ ही साथ कोरोना महामारी को मद्देनजर रखते हुए जेल में स्वास्थ्य व सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों का रख-रखाव, कैदियों के खान-पान की गुणवत्ता व भोजनालय की साफ सफाई का भी निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान जब जिलाधिकारी व एसपी ने कैदियो से भोजन के बारे में पूछा तो कैदियों ने बताया कि अच्छा भोजन मिलने के साथ -साथ उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा घर परिवार से वार्ता हेतु 4 सेट बेसिक टेलीफोन भी लग गया है जिससे कैदी अपने परिवार से बात कर हालचाल प्राप्त कर रहे हैं यही नहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से कारागार में कैदियों को कोरोना मुक्ति हेतु वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है।

IMG 20210727 WA0102

इस दौरान अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए जेलर अरविन्द श्रीवास्तव को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।  निरीक्षण के इसी क्रम में जिलाधिकारी ने जेल में कोराना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग व स्वच्छता पर विशेष जोर दिये जाने के साथ- साथ मास्क का उपयोग करने के लिए सभी को निर्देशित किया।  इस औचक निरीक्षण के दौरान अपर उपजिलाधिकारी/प्रभारी जेल अधीक्षक अविनाश कुमार,जेलर अरविन्द श्रीवास्तव व डिप्टी जेलर रणजीत यादव उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *