Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 16 at 9.39.47 PM

भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के जिला महामंत्री बने विकास जायसवाल

सिसवा बाजार महाराजगंज

भारतीय जनता पार्टी- प्रणित भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ की बैठक में शुक्रवार को जनपद महराजगंज जिला कार्यालय मे प्रदेश मंत्री रामउग्रह गुप्ता व जिलाध्यक्ष शैलेष गुप्ता समेत सभी पदाधिकारियों की सार्थक उपस्थिति में सर्व सम्मति से विकास जायसवाल को नियुक्ति पत्र देकर जिला महामंत्री पद का गरिमामय सामाजिक कार्यभार सौंपा गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने इन्हें इस पद पर नियुक्त होने के लिए केक काटकर खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं भी दी साथ ही साथ इस पद पर नियुक्त जिला महामंत्री विकास जायसवाल ने संगठन के साथ मिलकर जनपद में इसको चट्टान रूपी मजबूती देते का भरोसा भी जताया। इस दौरान कुछ सामाजिक गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

फणीन्द्र कुमार मिश्र की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *