Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 16 at 9.39.22 PM

मनरेगा के तहत सेखुई में चला नाली सफाई अभियान

सिसवा बाजार महाराजगंज

सफाई चाहे जिस क्षेत्र की भी हो मानव जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी व जनकल्याणकारी होती है इसके अभाव में ढेर सारी बीमारियों का सामना करना पड़ता है, विदित रहे कि यह बरसात का मौसम है और हर जगह धनी घास उगी हुई है विशेषकर नालियों के पास ऐसी स्थिति में यह नालियों को अवरुद्ध करने के साथ-साथ विषैले सांप, बिच्छू व अन्य कीड़े- मकोड़ों के छिपने का एक उपयुक्त स्थान बन जाती है जो मानव के लिए घातक सिद्ध हो सकती है कहा गया है “जब गांव रहे स्वच्छ हर लोग रहे मस्त” इसी जुमले को मद्देनजर रखते हुए आज ग्राम सभा सेखुई बाजार में मनरेगा के तहत नाली सफाई अभियान ग्राम प्रधान ,सदस्यों व कुछ गण मान्य लोगो के नेतृत्व में शुरू हुआ जो संजय गुप्ता के घर से लेकर रामदेव के घर तक बड़ी परिश्रम के साथ किया गया। इस सामाजिक कार्यक्रम के दौरान गांव के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

फणीन्द्र कुमार मिश्र की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *