अयोध्या रिपोर्टर कामता शर्मा
अयोध्या कर्फ्यू का मजाक बनाने वाले दुकानदारों को सबक सिखाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश सिंह बुधवार को ग्राहक बनकर पूरे शहर में घूमे। चेहरे पर मास्क लगाए शुद्ध अवधि बोली में व्यापारियों से मुखातिब हुए सिटी मजिस्ट्रेट को दुकानदार पहचान नहीं सके। धीरे से शटर उठाकर उन्हें दुकान के अंदर ले गए और जब हकीकत सामने आई, तो होश उड़ गए। चौक स्थित एक कपड़े की दुकान से कार्रवाई की शुरुआत हुई।
यहां सिटी मजिस्ट्रेट ग्राहक बनकर पहुंचे और व्यापारी से कुर्ता पैजामा मांगा। व्यापारी ने दाम बताया तो कीमत अधिक होने की बात कहकर वह बाहर आ गए। कुछ देर बाद वह सिटी मजिस्ट्रेट की भूमिका में पहुंचे तो व्यापारी अवाक रह गया। गाइड लाइन का उल्लंघन कर दुकान खोलने का जवाब दुकानदार नहीं दे सका। ऐसे ही सिटी मजिस्ट्रेट ने चौक, रीडगंज, फतेहगंज क्षेत्र में घूमकर कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की।
सिटी मजिस्ट्रेट ने कहाकि 35 दुकानों पर कार्रवाई की गई है। यह छापेमारी निरंतर जारी रहेगी। दुकानों को सील करने का आदेश दिया गया है। चेतावनी भी दी गई है कि यदि दोबारा दुकानें खुली मिलीं तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं पुलिस भी दिनभर अनावश्यक घूमने वालों पर सख्ती करती नजर आई। एसपी सिटी विजयपाल सिंह व एएसपी पलाश बंसल के नेतृत्व में टीम लगातार भ्रमणशील रहकर गाइड लाइन का अनुपालन कराने में लगी रही। पूर्व मंत्री ने की रामनगरी में एम्स की मांगl