Breaking News

BREAKING: खड़ी ट्रक में कार ने मारी टक्कर, 4 घायल, जिला अस्पताल रेफर

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

20/04/2021 मवई अयोध्या – राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रूदौली भर्ती कराया।घायलों की हालत गम्भीर है।

जानकारी के मुताबिक रूदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को लगभग साढ़े तीन बजे लोहियापुल के निकट अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही कार ने पीछे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी जिसमें चार लोग घायल हो गए।घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने भेलसर चौकी पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय तत्काल अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पंहुचकर सभी घायलों को तत्काल सीएचसी रूदौली में भर्ती कराया जिसमें एक की हालत काफी गम्भीर बताई जाती है।

 

 

इस बाबत भेलसर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को लगभग साढ़े तीन बजे अयोध्या से लखनऊ की ओर जा रही कार संख्या यूपी 42 जेड 8397 के चालक ने यादव होटल के निकट खड़ी ट्रक संख्या यूपी16 एचटी 0578 में पीछे से टक्कर मार दी जिसमें चार लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायलों को सीएचसी रूदौली में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।लेकिन चारों घायलों की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *