Breaking News

चलती कार में लगी आग पूरी जलकर खाक,

IBN NEWS रिपोर्ट सौरभ पाठक

फतेहगंज पश्चिमी -चलती हुई कार मे लगी आग पूरी जलकर हुई खाक। कार मे बैठे बच्चों सहित दम्पति ने कार से निकलकर बचाई जान। घटना फ़तेहगंज पश्चिमी राजश्री मेडीकल कालेज के सामने की है जानकारी के अनुसार मुकेश वर्मा अपनी पत्नी नीता वर्मा व दो बच्चों के साथ अपनी Eon कार से गाजियाबाद से हरदोई जा रहे थे।राज श्री मेडीकल कॉलेज के समाने पहुंचे तभी कार में अचानक आबाज आई उन्होंने कार को रोका तो ब्रेक नही आये व मुश्किल हैंड ब्रेक खींच कर गाड़ी को रोका तो गाड़ी के आगे बोनिट में धुंआ निकल रहा था।उन्होंने जल्दी से कार में बैठी पत्नी ब व बच्चों को बहार निकाला कुछ समझ पाते तबतक गाड़ी में धूं धूं कर जलने लगी। कार में आग लगी देख टोल प्लाजा कर्मी व खेतों में काम कर रहे लोग इखट्टा हो गये।सूचना पर फायरबिग्रेड ने पहुँच आग पर पाया काबू लेकिन तब तक पूरी कार जल चुकी थी।गाड़ी में लगी आग के कारण का पता नही चला।

About IBN NEWS BAHRAICH

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *