Breaking News

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और आईटी एक्ट का आरोपी युवक हुआ गिरफ्तार

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र के रामनगर निवासी वांछित चल रहे एक आरोपी युवक को गिरफ्तार सोमवार को कोतवाली पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपी युवक के विरुद्ध बीकापुर कोतवाली में खुदकुशी के लिए उसकाने दुष्प्रेरित करने तथा आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत है। जो काफी समय से फरार चल रहा था।

कोतवाली में दर्ज अभियोग धारा 306 आईपीसी व 67ए आईटी एक्ट मे वांछित चल रहे अभियुक्त बलराम मौर्य पुत्र रामतीरथ मौर्य निवासी रामनगर बीकापुर को मुखबिर खास की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्र के शेरपुर पारा चौराहे से गिरफ्तार किया गया। कोतवाल नीरज ओझा ने बताया कि आरोपी को जिला मंडल कारागार रवाना कर दिया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *