Breaking News

रुपैडिहा(बहराइच) : एस.एस.बी.द्वारा भव्य समाजिक चेतना अभियान हुआ सम्पन

एस.एस.बी.द्वारा भव्य समाजिक चेतना अभियान हुआ सम्पन

रिपोर्ट:- विनोद गिरि IBN 24×7 news रिपोर्टर रुपईडीहा नेपाल बॉर्डर

रुपैडिहा/बहराइच: क्षेत्र अंतर्गत आज एस.एस.बी.की बटालियन 42 वाहिनी नानपारा सीमा चौकी सागर गांव के तत्वाधान मे एक विशाल सामाजिक चेतना अभियान (लघु) का आयोजन किया गया

जिसमे मुख्य अतिथि राज कुमार उपजिलाधिकारी जमुनहा तथा 42 वी वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट जय प्रकाश , सी.ओ. जमुनहा, सी.ओ. होमगार्ड श्रावस्ती , खंड विकास अधिकारी जमुनहा ,प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश कुमार आर्या , 42 वाहिनी के सहायक सेनानायक सुकुमार देव वर्मा , सहायक सेनानायक विजेंदर कुमार,के. डी. कामले के साथ-साथ आस पास के हजारों स्थानीय ग्रामीण,छात्र-छात्रों, अविभावको ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

विदित हो की क्षेत्रीय ग्रामीणों को समय-2 विभिन्न कार्यक्रमो के द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि के द्वारा दीप ज्वलन कर शाहिद विजय कुमार को श्रद्धांजलि देकर नाट्य कार्यक्रम के द्वारा लोगो को जागरूक किया गया बच्चों के लिए दौड़ का आयोजन किया गया

जिसमे 100, 200, तथा 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता कराई गई बताते चले सीमा पर तैनात शस्त्र सीमा बल के जवानो द्वारा समय-2 पर जन जागरूकता रैली के द्वारा क्षेत्र मे विकास, अंधविश्वास, रोगियो का निशुल्क इलाज, प्रतिभाबान छात्रो को विभिन्न खेलकूद के माध्यम पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया जाता है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *