ब्यूरो चीफ झाँसी।
रिपोर्ट – महेन्द्र सिंह सोलंकी।
झाँसी 14 नवंबर। पूंछ थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा गुरसरांय से लौटते समय मोंठ क्षेत्राधिकारी की गाड़ी शीशम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में क्षेत्राधिकारी समेत तीन लोग घायल हो गये। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार मोंठ पुलिस क्षेत्राधिकारी ठा. दीनपाल चेकिंग करने के लिए कार क्रमांक यूपी 32 बीजी 7494 से गुरसरांय गये हुए थे। उनके साथ चालक आनंद कुमार और गनर भी थे। वह बुधवार को तड़के सुबह वापस मोंठ लौट रहे थे। इसी दैरान पूंछ थाना क्षेत्र में उनकी गाड़ी एरच रोड पर शीशम के पेड़ से टकरा गई। जिसमें क्षेत्राधिकारी, चालक और गनर घायल हो गये। इसकी जानकारी होते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
Tags झाँसी
Check Also
साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस
मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …