Breaking News

मीरजापुर: तड़पते हुए बछड़े की चौराहे पर हुई मौत किंतु पुचकारती रही मॉ

तड़पते हुए बछड़े की चौराहे पर हुई मौत किंतु पुचकारती रही मॉ
शहर कोतवाली क्षेत्र के फतहां चौकी अंतर्गत रमईपट्टी चौराहा की घटना है | मंगलवार की सुबह से ही चौराहे पर बछड़ा तड़पते हुए अंत तो गत्वा दोपहर में जिंदगी की जंग हार गया | लोगों का कहना है कि यदि समय से चिकित्सक ध्यान दे देते तो बछड़े की जिंदगी बच सकती थी किंतु विधि के विधान अनुसार ऐसा नहीं हो सका घटना के बारे में जानकारी मिलते ही उप पशु चिकित्साअधिकारी के निर्देश पर चिकित्सक डॉ जटाशंकर दुबे मौके पर आए और बछड़े को 2 इंजेक्शन लगाए किंतु बछड़े की हालात नाजुक बताएं जटाशंकर दुबे के अनुसार बछड़े की हालत नाजुक है|
इसे बचा पाना संभव नहीं है चिकित्सक के जाने के कुछ ही देर बाद बछड़े की मौत हो गई जिस के संदर्भ में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल को अवगत कराया गया जिसके बाद नगर पालिका कर्मियों द्वारा बछड़े को चौराहे से ले जाकर अंतिम क्रिया कराई गई किंतु हैरत की बात है कि इस समय प्रायः लोगों द्वारा मानवता का गला घोटते हुए देखा जा रहा है | सुबह से अनबोलता जानवर चौराहे पर तड़पता रहा किंतु उस रास्ते से हजारों से अधिक बोलने वाले लोग गुजरे किंतु किसी ने उस पर ध्यान नहीं दिया अंततोगत्वा बछड़े ने जिंदगी की जंग हार गया |

रिपोर्ट विकास चन्द्र अग्रहरि ibn24x7news मिर्जापुर

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *