Ibn news Team DEORIA
रिपोर्ट सुभाष यादव

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री अभिजित आर. शंकर द्वारा जनपद में अपराध एंव अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रेड्डी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रामपुर कारखाना पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 -0262/2026 धारा 105, 352, 191(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्तगण 1.रम्भा देवी पत्नी जगदम्बा कुशवाहा उम्र करीब 50 वर्ष 2.अमिताभ बच्चन पुत्र जगदम्बा कुशवाहा उम्र लगभग 20 वर्ष निवासीगण बरवामीर छापर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया को आज दिनांक 11.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर नौतन हथियागढ़ पुल के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उल्लेखीनय है कि वादिनी सा0 बरवामीर छापर थाना क्षेत्र रामपुर कारखाना द्वारा जरिये तहरीर दिनांक 09.10.2026 को पारिवारिक बटवारे में हुए विवाद में वादिनी के पति को विपक्षीगण द्वारा मारने-पीटने जिससे इलाज के दौरान ले जाते समय वादिनी के पति की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना रामपुर कारखाना पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है । विवेचना के क्रम में उपर्युक्त अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-*
1.रम्भा देवी पत्नी जगदम्बा कुशवाहा उम्र करीब 50 वर्ष निवासी बरवामीर छापर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया
2.अमिताभ बच्चन पुत्र जगदम्बा कुशवाहा उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी बरवामीर छापर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. प्रभारी उ0नि0 आनन्द कुमार थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया
2. का0 हरि प्रसाद यादव थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया
3. का0 राजन राजभर थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया
4. का0 अवनीन्द्र मिश्र थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया
5. म0का0 वन्दना गौतम थाना रामपुर कारखाना जनपद देवरिया