Ibn news Team DEORIA
दिनेश गुप्ता

देवरिया, 10 अक्टूबर 2026। जनपद देवरिया के विकासखंड रामपुर कारखाना अंतर्गत ग्राम सिरसिया नंबर-1 (महदेवा बाजार) में इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 100–110 किसानों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. संतोष कुमार सिंह (DGM), गोरखपुर मंडल के क्षेत्रीय प्रबंधक कौशिक पाण्डेय तथा इफको क्षेत्र प्रबंधक अधिराज राय अभिषेक शुक्ला, निलय मिश्रा मानवेंद्र सिंह। सुनील कुमार। ज्ञानेश्वर यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मंच का संचालन इफको क्षेत्र प्रबंधक देवरिया के द्वारा किया गया, कौशिक पाण्डेय जी ने उर्वरकों के वायु, जल एवं मृदा पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों तथा पर्यावरण संरक्षण के उपायों की जानकारी दी और किसानों को पांच वृक्ष लगाने का संकल्प दिलाया। डॉ. संतोष कुमार सिंह जी ने इफको के उत्कृष्ट कृषि उत्पादों, कीटनाशकों के दुष्प्रभावों एवं उनसे बचाव के बारे में बताया।
कार्यक्रम के समापन पर किसानों से पराली न जलाने की अपील की गई तथा पराली प्रबंधन के लिए बायोडीकंपोजर वितरित कर उसके प्रयोग की विधि समझाई गई।